June 26, 2026

परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक कार्यक्रम

parmarth school

बैजनाथ। परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल बैजनाथ में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर एम ई खान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। मुख्यातिथि ने कहा कि स्कूल के बच्चों ने काफी अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।‌

उन्होंने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए। इस कार्यक्रम को स्नेह की छांव दादा दादी के नाम की संज्ञा दी गई थी। कार्यक्रम में बच्चों के दादा-दादी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक प्राकृति गोस्वामी, प्रधानाचार्य रोहित परमार, उप प्रधानाचार्य कल्पना खन्ना, राजीव गोस्वामी व संजय गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।