बीड़ में चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
बीड़। उपमंडल बैजनाथ के तहत आने वाले बीड़ पुलिस थाना में चोरी के एक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपितों की पहचान सुरेंद्र सिंह निवासी लाहड़ हमीरपुर, राज कुमार और अजय कुमार निवासी बीड़ के रूप में हुई है। चोरी की वारदात में शामिल राजकुमार और अजय कुमार दोनों सगे भाई हैं। अजय कुमार पेशे ट्रैक्टर चालक है और राजकुमार दिहाड़ी मजदूरी करता है। वहीं सुरेंद्र कुमार टैक्सी ड्राइवर का कार्य करता था और बीड़ में कुछ समय तक होटल में भी कार्य किया है।8 जनवरी वीरवार करीब 11:30 बजे सुरेंद्र कुमार और इसके सहयोगी कोटली गांव के एक घर में चोरी के वारदात को अंजाम दे रहे थे, वहीं स्थानीय लोगों की सतर्कता और जागरूकता से सुरेंद्र कुमार लोगों द्वारा पकड़ा गया गया और बाकी के दो लोग फरार हो गए, इस बात की सूचना जैसे बीड़ पुलिस को मिली मौके पर टीम रवाना हुई और सुरेंद्र कुमार को हिरासत में लिया इसके उपरांत पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ करने के बाद दो अन्य आरोपियों अजय और राजकुमार का नाम पाया गया और बीड़ पुलिस ने शुक्रवार शाम दोनों आरोपितों को भी हिरासत में लिया।
आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले इन्होंने शराब का सेवन किया था उसके उपरांत घर में सेंध लगाने के इरादे से निकल गए। इसके साथ ही हमीरपुर के नादौन से संबंध रखने वाला आरोपी सुरेंद्र कुमार चोरी के मामले में 7 वर्ष कारावास काट चुका है और उसके उपरांत बीड़ में काम करने के इरादे से आया था और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इस संदर्भ में बीड़ पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है कि क्या ये लोग अन्य दूसरी घटनाओं में शामिल तो नहीं। शनिवार को दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड में लिया गया है। वहीं आरोपी सुरेंद्र कुमार 4 दिन के पुलिस रिमांड में है। स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना बीड़ के प्रभारी आदर्श बरयाल और उनकी टीम का इस कार्यवाही के लिए आभार जताया है।
