June 26, 2026

कबड्डी में कांगड़ा की टीम विजेता, क्रेयॉन्स वर्ल्ड स्कूल में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

cryons-school-kabbdi

बैजनाथ। क्रेयॉन्स वर्ल्ड स्कूल बैजनाथ में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कांग्रेस युवा नेता रविंद्र बिट्टू ने किया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में घनश्याम अवस्थी, मिलाप राणा, रमेश चड्डा व अतुल कुमार ने शिरकत की। ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में कुल सात टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल, दमखम और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद कांगड़ा की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

इस टीम को 21 हजार की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। वहीं अरला की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, इस टीम को 11 हजार पुरस्कार दिया गया। इसका आयोजन स्कूल के एमडी ऋषभ अवस्थी द्वाराकरवाया गया। इसमें पंकज, पिंटु,अंताक्ष प्राशर एवं अजय का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।