June 26, 2026

नववर्ष के पहले दिन शिव मंदिर बैजनाथ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

shiv temple baijnath new year

बैजनाथ। शिव मंदिर बैजनाथ में नववर्ष के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर में सुबह आरती के समय से ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थी और देर सायं तक मंदिर में लंबी लंबी कतारें लगी रही। यहां माथा टेकने वालों में स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों की संख्या काफी अधिक थी। इस दौरान मंदिर में हबले का प्रसाद भी वितरीत किया गया। मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार रमन ठाकुर ने बताया कि मंदिर में नववर्ष के दिन काफी लोग आते हैं। ऐसे में मंदिर में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इसके लिए सभी प्रबंध किए गए थे। शिव मंदिर बैजनाथ के अलावा यहां के महाकाल, संसाल के मुकुटनाथ व पल्लीकेश्वर महादेव में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।