कांग्रेस के कार्यकाल में उतराला-होली सड़क का निर्माण ठप: रविता भारद्वाज
बैजनाथ। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव रविता भारद्वाज ने मौजूदा सरकार पर उतराला-होली सड़क की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सड़क कांगड़ा और चंबा जिला के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण योजना है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस सड़क का काम शुरू हुआ था और भाजपा के ही कार्यकाल में सड़क का काम आगे बढ़ा। लेकिन मौजूदा सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार इस सड़क को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है।
कांग्रेस के कुछ लोग इस सड़क को लेकर श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। जनता को गुमराह कर, झूठे दावे करके वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं। लेकिन हकीकत में यह सरकार कुछ नहीं कर रही। वर्तमान सरकार को तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई भी प्रगति नजर नहीं आ रही।
स्थिति यह है कि जिस स्थान तक वास्तविक टेंडर हुआ है, विभाग आज तक उस स्थान तक भी सड़क को क्लियर नहीं करवा पाया। इस सड़क के निर्माण को लेकर कांग्रेस के नेता केवल दावों पर दावे कर रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बैजनाथ क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। यहां की मझैरना, चौबीन संसाल, उतराला सहित कई सड़कों में वाहन चलाना मुश्किल हो गया है लेकिन क्षेत्र के विधायक कुछ नहीं कर पा रहे।
