May 3, 2024

मोदी सरकार का नौ साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहा समर्पित : प्रेमी

बैजनाथ। केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा। उक्त शब्द पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी ने बैजनाथ में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कोविड काल में प्रदेश में डेढ़ करोड़ की वैक्सीन प्रदेश की जनता को मुफ्त लगाई। इसके अतिरिक्त 3.5 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के घरों का निर्माण करवाया गया। 9.6 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। कोविड महामारी में 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन बांटा गया। ऊना में बल्क ड्रग पार्क, नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क में 1550 करोड़ का निवेश और 40000 नए रोजगार सृजित किए गए।

प्रदेश में 5 फोरलेन हाईवे 44 हजार करोड़ के स्वीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त कीरतपुर-नेरचोक व परवाणू सोलन फोरलेन हाईवे का कार्य समय से पहले पूरा किया गया। बिलासपुर में 1500 करोड़ रुपए की लागत से सर्वोच्च स्वास्थ्य संस्थान ऐम्स की स्थापना की गई। जनता की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जोर शोर से चला हुआ है। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आंतकवाद पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से प्रहार किया गया। इसके अतिरिक्त धारा 370 हटा कर एक भारत एक संविधान सिद्धांत को लागू किया गया। पूर्व विधायक ने कहां की है किसानों को सालाना छह हजार की सम्मान राशि उनके खातों में ट्रांसफर की गई ताकि उनको खेती के लिए बीज इत्यादि की समस्या पैदा ना हो। पूर्व विधायक ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार 30 जून तक सभी बूथों के प्रत्येक घर में जाकर जनता को मोदी सरकार के पिछले 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत करवाया जाएगा।

Girl in a jacket Girl in a jacket