April 2, 2025

रविंद्र राव ने कहा आपदा की घड़ी में लोगों की सेवा में लगातार काम कर रहे सीपीएस किशोरी लाल

ravinder rao

बैजनाथ। युवा कांग्रेस बैजनाथ के अध्यक्ष रविंद्र राव ने कहा कि आज पूरा प्रदेश आपदा की मार झेल रहा है। वहीं आपदा की इस विकट घड़ी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जननायक के रूप में पूरे प्रदेश की जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। इसके साथ राव ने कहा कि आपदा इस विकट घड़ी में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में हुए क्षतिग्रस्त स्थलों, घरों , रास्तों सड़कों का मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों को प्रदेश सरकार एवं स्वयं की ओर से फौरी राहत देने के कार्य में लगातार जुटे हुए हैं।

राव ने कहा की किशोरी लाल राजीनति से हटकर मानवता की सेवा में रात दिन क्षेत्र की जनता की सेवा में कार्यरत हैं। इसके साथ किशोरी लाल द्वारा विभागीय अधिकारियों को भी आम जनता एवं आपदा से पीड़ित परिवारों को समयानुसार हर उचित सहायता प्रदान करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Girl in a jacket Girl in a jacket